डॉ गोपालदास नीरज भारत भारती सम्मान से सम्मानित होंगे । कल उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने घोषित किये वर्ष 2013-14 के लिए समस्त 112 पुरस्कार ।
अन्य सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकारों में प्रमुख हैं - सर्व आदरणीय मन्नू भंडारी, चित्रा मुदगल, सोम ठाकुर, चौथीराम यादव, बलदेव वंशी ।
सर्वश्री तेजेन्द्र शर्मा, अशोक चक्रधर, प्रकाश मनु, पुष्पपाल सिंह, नसीम साकेती, जीतेंद्रनाथ मिश्र, शैलेन्द्र सागर, बुद्धिनाथ मिश्र, वीरेन्द्र यादव, शिवओम अम्बर, चंद्रसेन विराट, रामशंकर त्रिपाठी, विनोद चन्द्र पाण्डेय 'विनोद' , रजनी पाथरे 'राजदान' , पारनन्दि निर्मला, वी वी विश्वम, आरिफ़ नज़ीर और सोमेश कुमार शुक्ला सहित अनेक अन्य विद्वान् । सभी को बधाई ।

No comments:
Post a Comment